दूरभाष : नई कविता : रावेंद्रकुमार रवि
>> Sunday, July 17, 2011
दूरभाष
हैलो, सागर!
मैं वर्षा बोल रही हूँ!
मैं संध्या के साथ
आ रही हूँ,
तुमसे मिलने!
वसुधा से कहना –
वह प्रतीक्षा न करे!
आकाश उससे
कभी नहीं मिलेगा!
वैसे
समीर के हाथों
मैंने संदेश भेज दिया है –
नीरद व्याकुल है
उससे मिलने के लिए
गिरीश के लिए!
रावेंद्रकुमार रवि (फ़ोटो : जितेंद्र रावत)
11 टिप्पणियाँ:
बहुत बढ़िया...
रचना में शब्दों का
बहुत ही अनूठा प्रयोग किया गया है!
--
इस मनभावन पोस्ट को
प्रकाशित करने के लिए धन्यवाद!
shabdo ka behatarin prayog....bahut achchha
सुंदर शब्द प्रयोग।
वाह...
वाह क्या बात है
बहुत सुंदर
खूबसूरत शब्द संयोजन...सुंदर प्रस्तुति. आभार.
सादर,
डोरोथी.
बहूत सुन्दर..
बहुत खूब ....
शुभकामनायें आपको !
यह अनोखी दूरभाषीय वार्ता बहुत पसन्द आई...बधाई...।
प्रियंका गुप्ता
Post a Comment